LATEST
Welcome to the official website of Bharatiya Muslim Manch — become a member, be a voice for the Constitution and brotherhood.✦Welcome to the official website of Bharatiya Muslim Manch — become a member, be a voice for the Constitution and brotherhood.
Press release • 1 November 2026

प्रेस कॉन्फ्रेंस व स्वागत समारोह भारतीय मुस्लिम मंच फ़तेहपुर

भाजपा को सिर्फ और सिर्फ बहन मायवजी जी हरा सकती हैं 
भारतीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी का मंझनपुर कौशाम्बी में प्रेस कॉन्फ्रेंस से ख़िताब 
कौशांबी 1 नवंबर , 2026 : बहुजन समाज पार्टी को खुला समर्थन देने वाले भारतीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा को कोई हरा सकता है और सत्ता परिवर्तन कर सकता है तो वो आदरणीय बहन मायावती जी हैं। यहाँ हैप्पी स्टे होटल, कलश चौराहा,मंझनपुर में भारतीय मुस्लिम मंच की तरफ़ से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले डॉ रिज़वी फ़तेहपुर, सैनी, सिराथू, शमसाबाद होते हुए मंझनपुर पहुंचे जहाँ मंडल संयोजक फ़िरोज़ सिद्दीक़ी उर्फ़ भाई जान की क़यादत में स्वागत किया गया। लखनऊ, प्रयागराज इलाहबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ की कामयाबी के बाद डॉ रिज़वी कौशांबी पहुंचे। 
आयरन लेडी, उत्तर प्रदेश में चार बार की मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी 2027 में उत्तर प्रदेश का पांचवी बार मुख्यमंत्री और 2029 में भारत का प्रधानमंत्री बनाने तथा बसपा उत्त्तर प्रदेश की मुहिम को ताक़त देने और मिल्लत के मसाइल को उठाने के लिए तहरीक चलाने वाले डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी, राष्ट्रीय संयोजक, भारतीय मुस्लिम मंच (बसपा समर्थक, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक व स्कॉलर) ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक हवा बनाई गई है कि मुसलमान समाजवादी पार्टी के साथ है और बसपा के साथ नहीं है। सवाल यह है कि मुस्लिम बसपा के साथ क्यों नहीं है और समाजवादी पार्टी के साथ क्यों है? काम तो बहन जी सरकार ने किया और क़त्ल गाह तक मिल्लत को समाजवादी पार्टी ने पहुंचाया फिर ऐसा क्यों है? डॉ रिज़वी ने मायावती जी सरकार के ज़रिए किये गए 100 कामों को हिंदी और उर्दू की कॉपी मीडिया के सामने पेश की। उन्होंने कहा क्या समाजवादी पार्टी पांच काम भी गिना सकती है जो 2012 से 2017 में किया हो जबकि बहन जी 2007 से 2012 में 100 से ज़्यादा काम किए हैं। डॉ रिज़वी ने कहा कि हज हाउस बनवाया, माइनॉरिटी कमीशन बनाया, माइनॉरिटी फाइनेंस कारपोरेशन बनाया, मुस्लिम बच्चियों के लिए स्कॉलरशिप शुरू की, 350 मदरसों को सरकारी करण कराया, दंगाइयों को जेल भेजा, माफियाओं को जेल भेजा, लॉ एंड आर्डर का जवाब नहीं। 7000 उर्दू टीचर्स की भर्ती कराई, उर्दू अनुवादक की खाली जगह भरी। क्या यह काम समाजवादी पार्टी सरकार ने किया? रिज़वी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जहाँ तक भाजपा का सवाल है तो वह तो खुली किताब है , मुस्लिम भाजपा को नहीं समाजवादी पार्टी को वोट करता है तो सवाल किस्से होगा। भाजपा सरकार में बुलेट बुलडोज़र के अलावा कुछ भी नहीं , लॉ एंड आर्डर फेल है। जो काम हुए हैं उनमे घोटालों की चर्चा आम है। डॉ रिज़वी ने कहा कि मुस्लिम वोटर्स ने 2017 में समाजवादी पार्टी को वोट किया , 2022 में भी किया लेकिन सरकार नहीं बदली इसलिए इस बार बहन जी को वोट करे ताकि बदलाव हो सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनाब मोहम्मद वैस नेता जी, प्रदेश प्रवक्ता, मंडल संयोजक जनाब मोहम्मद फ़िरोज़ सिद्दीक़ी, जनाब सैयद अहसन शिफ़ाअत,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रयागराज , जिला अध्यक्ष जनाब जावेद आलम उर्फ़ रौशन अंसारी, जनाब मोहम्मद महताब, नगर सचिव फतेहपुर, जनाब मोहम्मद परवेज़ , नगर अध्यक्ष अजुहा, जनाब मुबीन अहमद , नगर सचिव , जनाब मोहम्मद हज़र नगर सचिव, जनाब मोहम्मद ओवैस, नगर सचिव , जनाब मोनिस अहमद जनाब ज़ुबैर अहमद अंसारी , संयोजक खागा समेत सभी पदधिकारी मौजूद रहे।  
शुक्रिया  
रिज़वान खान 
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दिल्ली 
9045083422